ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत, परिवार संग PM आवास से हुए रवाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

मुंबई, 21 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पीएम मोदी की मुलाकात के बाद उनके आवास से रवाना हो गए हैं। वेंस करीब 6:30 बजे पीएम से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे थे, जहां पीएम ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद मोदी वेंस, उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों इवान, विवेक और मिराबेल को लेकर आवास के अंदर गए। उन्होंने बच्चों को अपने घर का गार्डन दिखाया। पीएम ने बच्चों को मोरपंख भेंट किए। पीएम ने वेंस और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जेडी वेंस परिवार के साथ 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। इसके बाद वेंस परिवार के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गए। वे वहां करीब 1 घंटे रुके। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

जेडी वेंस से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी। PMO ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान पीएम ने जनवरी में अमेरिका की अपनी सफल यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प से हुई चर्चाओं को याद किया, जिसमें भारत-अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी के लिए रोडमैप तय किया गया था। पीएम और उप राष्ट्रपति वेंस ने फरवरी में पेरिस में हुई अपनी पिछली मुलाकात के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका बाइलेट्रल ट्रेड के समझौते में हुए डेवलपमेंट का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। पीएम और उप-राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि आगे बढ़ने का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.