ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z का बड़ा आंदोलन, अब तक 18 की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल में सोमवार को काठमांडू सहित कई शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। इन प्रदर्शनों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह आंदोलन खासतौर पर जेनरेशन-जेड यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी ने शुरू किया है, जो सोशल मीडिया बैन और नेताओं के परिवारों की आलीशान जिंदगी से नाराज है। सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया है, जिसमें फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम शामिल हैं। प्रशासन का तर्क है कि फर्जी अकाउंट से अफवाहें और नफरत फैल रही थीं और कंपनियों को रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया था। लेकिन कंपनियों ने नेपाल में लोकल ऑफिस खोलने और डेटा शेयर करने जैसी सख्त शर्तें मानने से इनकार कर दिया। इसी वजह से उन्हें बंद कर दिया गया। इसके उलट, टिकटॉक ने सरकार की शर्तें मान लीं और रजिस्ट्रेशन करवा लिया, इसलिए वह बैन से बच गया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर युवा स्कूल-कॉलेज की यूनिफॉर्म पहनकर, हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे। इनका किसी राजनीतिक दल से सीधा संबंध नहीं है, बल्कि इसे युवाओं की स्वतःस्फूर्त बगावत माना जा रहा है। आंदोलन को और ताकत तब मिली जब सोशल मीडिया पर नेताओं और उनके बच्चों की शानो-शौकत भरी जिंदगी के वीडियो वायरल होने लगे। इससे नाराजगी और बढ़ गई, क्योंकि नेपाल की प्रति व्यक्ति आय केवल 1,300 डॉलर सालाना है। इन प्रदर्शनों को हवा देने में स्थानीय NGO ‘हामी नेपाल’ की अहम भूमिका रही, जिसने सोशल मीडिया और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर छात्रों को जुटाने की अपील की। संगठन ने युवाओं को निर्देश दिए कि वे किताबों और कॉलेज बैग के साथ विरोध में शामिल हों और स्कूल की वर्दी पहनकर आएं। काठमांडू प्रशासन से बाकायदा अनुमति लेकर इस NGO ने ‘यूथ्स अगेंस्ट करप्शन’ का बैनर भी जारी किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.