ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आ रही भारतीय महिला की फ्लाइट में हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 2, 2024

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आ रही भारतीय महिला की फ्लाइट में मौत हो गई। महिला की पहचान 24 साल की मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। वो 4 साल बाद अपने घर लौटने के लिए रवाना हो रही थी। फ्लाइट में चढ़ने के कुछ ही मिनट में मनप्रीत की मौत हो गई। मनप्रीत के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल ने बताया कि वह मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही बीमार थी। जब उसने क्वांटास इंटरनेशनल फ्लाइट में सीट बेल्ट बांधने की कोशिश की तो इसी दौरान वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मनप्रीत को TB की बीमारी थी, जिसने फेफड़ों को कमजोर कर दिया था। उसको बचाने के लिए केबिन क्रू और इमरजेंसी टीम ने बहुत कोशिश की। मनप्रीत पहली बार मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया गई थी।

आपको बता दें, मनप्रीत कौर के दोस्तों ने परिवार वालों की मदद के लिए डोनेशन कैंपेन चलाई है। 5 दिन में 971 लोगों ने 31 लाख रुपए दिए हैं। मनप्रीत की रूम मेट ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया में शेफ बनने की पढ़ाई कर रही थी। मनप्रीत अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए फाइनेंस कंपनी ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम करती थी। क्वांटास इंटरनेशनल फ्लाइट ने मामले पर खेद जताया और कहा कि हमारी संवेदनाएं मनप्रीत के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। विक्टोरिया पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और मनप्रीत के परिवार वालों को अपनी रिपोर्ट भेजने वाली है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.