ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिकी शख्स ने भारतीय नर्स को बुरी तरह पीटा, चेहरे की हडि्डयां फ्रैक्चर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 4, 2025

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फ्लोरिडा में 33 साल के एक शख्स ने भारतीय मूल की 66 साल की नर्स को बुरी तरह पीटा। हमले में नर्स के चेहरे की हर एक हड्‌डी टूट गई। दोनों आंखों की रोशनी जाने की भी आशंका है। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने कहा- भारतीय बुरे होते हैं। मैंने अभी एक भारतीय डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई की है। ये घटना 19 फरवरी की है। 27 फरवरी को कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। तब आरोपी का बयान पुलिस अफसर ने कोर्ट में बताया। कोर्ट ने उसे हेट क्राइम और सेकेंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है। हमलावर की पहचान स्टीफन स्कैंटलबरी के तौर पर हुई है, जो फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के साइकियाट्रिक वॉर्ड में भर्ती था। लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स हैं। हमले के कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। जब उसे अरेस्ट किया गया तो वह एक सड़क पर बिना शर्ट और जूतों के था। उसके शरीर पर EKG मशीन के तार लगे हुए थे। पुलिस ने पिस्टल दिखाकर उसे सरेंडर कराया।

चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी तीसरी मंजिल के एक कमरे में अपने बिस्तर पर था। लीलम्मा उसका चेकअप करने पहुंची, तो उसने अचानक बिस्तर से छलांग लगाई और लीलम्मा पर हमला कर दिया। कमरे में मौजूद एक अन्य व्यक्ति मदद बुलाने के लिए बाहर भागा। दूसरा व्यक्ति अंदर आया तो उसने देखा कि स्कैंटलबरी लीलम्मा के ऊपर था और लगातार उन्हें मुक्के मार रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला लगभग एक से दो मिनट तक चला और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। विक्टिम की बेटी सिंडी जोसेफ ने अपनी मां की चोटों की गंभीरता को बताते हुए कहा कि उन्हें ब्रेन में बहुत ब्लीडिंग हुई है। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से की सभी हड्डियां टूट गई थीं। वे बेहोश थीं। उनके फेफड़ों में टयूब डाली गई, ताकि वो सांस ले सकें। उनके चेहरे पर गहरी चोटें और आंखों में सूजन थी। मैं उन्हें पहचान भी नहीं पाई।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी के पत्नी मेगन स्कैंटलबरी ने दावा किया कि उनका पति हमले से कुछ दिन पहले से ही भय और भ्रम की स्थिति में था। उन्होंने बताया कि आरोपी को वहम हो रहा था और वह महसूस कर रहा था कि कोई उस पर नजर रखे हुए है। यहां तक कि उसने अपनी पत्नी और पड़ोसियों पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। स्कैंटलबरी के वकील ने सिजोफ्रेनिया से लेकर एक्यूट साइकोसिस (गंभीर मानसिक विकार) जैसी दिमागी स्थितियों का हवाला देते हुए यह तर्क दिया कि आरोपी ने भारतीय मूल की महिला पर नस्लीय भेदभाव की वजह से हमला नहीं किया, बल्कि मानसिक अस्थिरता के कारण किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.