ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ट्रम्प राष्ट्रपति बने तो NATO से बाहर हो जाएगा अमेरिका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 5, 2023

मुंबई, 5 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में अगर डोनाल्ड ट्रम्प फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिका नाटो को छोड़ सकता है। ये कहना है अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन का। अमेरिकी मीडिया द हिल में लिखे एक आर्टिकल में उबोल्टन ने कहा, अपने पहले कार्यकाल में भी नाटो के अस्तित्व को ट्रम्प से खतरा था। अब अगर वो फिर से राष्ट्रपति बने तो हम जाहिर तौर पर संगठन से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ट्रम्प के खुद के कोई विचार नहीं हैं। जब वो राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर फैसले लेते हैं तो वो पॉलिसी के बारे में नहीं सोचते हैं। ट्रंप की विदेश नीति के फैसलों की प्रशंसा करने वाले रिपब्लिकन भी अमेरिकी विदेश नीति को नहीं समझते हैं।

बोल्टन ने यह भी कहा की, अगर अमेरिका में ट्रम्प की विदेश नीतियों के हिसाब से काम हुआ होता तो पिछले दशक में हम जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, वहां कभी नहीं जा पाते। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें ट्रम्प ने ना चाहते हुए लागू किया और आज उन्हें उसका क्रेडिट दिया जा रहा है। बोल्टन के मुताबिक, ट्रम्प दूसरे देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों को देश के हितों से जोड़ने की जगह अपने निजी रिश्तों के आधार पर देखते थे। बोल्टन ने ये भी खुलासा किया कि ट्रम्प नेगेटिव मीडिया कवरेज से बहुत डरते हैं। जब उनके किसी फैसले की वजह से चीजें खराब होने लगती हैं या उनके फैसलों की आलोचना होती है तो वो अपने ही फैसलों से दूर हो जाते हैं। वहीं, पूर्व NSA ने कहा, विदेशी लीडर्स, चाहे वो दोस्त हों या दुश्मन, सभी ज्यादातर ट्रम्प को एक घमंडी और अनुभवहीन नेता के तौर पर देखते थे जिसे कई जरूरी मुद्दों के बारे में जानकारी नहीं होती है। इन सब वजहों से उनके पहले कार्यकाल के वक्त भी रिस्क था और अगर भविष्य में वो दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो फॉरेन पॉलिसी के मामले में देश पर खतरा बढ़ सकता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.