ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ट्रम्प के खास बने ऑल्टमैन, AI का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट स्टारगेट किया हासिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने खुलकर प्रचार किया था। लेकिन, मस्क के पुराने साथी और ओपन AI के CEO सैम ऑल्टमैन ने उन्हें चकमा दे दिया। ऑल्टमैन ने ट्रम्प को अपने पक्ष में कर लिया और वाइट हाउस में पकड़ बना ली। ट्रम्प के शपथ समारोह में भी ऑल्टमैन को ओवरफ्लो रूम में बैठाया गया, जबकि मस्क, मार्क जकरबर्ग और जेफ बेजोस जैसे अन्य तकनीकी अरबपतियों ने कैपिटल रोटुंडा के मंच पर स्थान मिला था। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शपथ समारोह से कुछ दिन पहले वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरने के दौरान ऑल्टमैन और ट्रम्प की फोन पर बात हुई। 25 मिनट के कॉल में ऑल्टमैन ने ट्रम्प को AI के सेक्टर में अमेरिका को ग्लोबल लीडर बनाने का खाका पेश किया। कॉल से परिचित 3 लोगों के मुताबिक ऑल्टमैन ने ट्रम्प को भरोसा दिलाया कि वे AI सेक्टर में अमेरिका को चीन पर बढ़त दिलाएंगे।

इस रिपोर्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऑल्टमैन ने ट्रम्प को बड़ी योजना और बड़ी डील के लिए मना लिया। ऑल्टमैन ने ट्रम्प से कहा कि अमेरिकी टेक इंडस्ट्री आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस हासिल कर लेगी। यानी जब टेक्नोलॉजी इंसानों के जैसी बुद्धिमता हासिल कर लेगी। ऑल्टमैन ने ट्रम्प को भरोसा दिलाया कि वह स्थिति ट्रम्प के इस कार्यकाल के दौरान ही आ जाएगी। चीन को मात देने के लिए ओपन AI, ओरेकल और सॉफ्टबैंक मिलकर 8.30 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इसी का नतीजा था कि समारोह के अगले दिन ऑल्टमैन वाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में ट्रम्प के पीछे खड़े थे, जब ट्रम्प ने स्टारगेट प्रोजेक्ट का ऐलान किया।

यह खबर दैनिक भास्कर से ली गई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.