ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी PM ने कहा, बदला लेंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

मुंबई, 07 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत की तरफ से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को पाकिस्तान ने एक्ट ऑफ वॉर कहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह भारत से इसका बदला लेगा। जगह और समय चुनकर हमला करेंगे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारत ने कायराना हमला किया। उन्होंने फिर यह दावा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इनमें 3 राफेल हैं। इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान दुश्मन के विमानों को समंदर में गिराने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के एक्शन में पाकिस्तान को फतह हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तीनों सेनाएं कई दिनों से तैयारी में लगी थीं, जिसकी वजह से वो भारत के विमानों को गिरा सकीं। वहीं, इससे पहले शहबाज शरीफ नेशलन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में भारत के हमले को पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया गया। बैठक में सेना प्रमुखों, आईएसआई चीफ और कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। शहबाज बोले कि इस कार्रवाई से भारत ने हमें युद्ध के लिए उकसाया है।

वहीं, पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक नेशलन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग खत्म होने पर पाक पीएम के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि हमारे पास अपने चुने हुए समय, स्थान और तरीके से जवाब देने का अधिकार है। शहबाज ने ये भी कहा कि हमने भारत के राफेल विमानों की कम्युनिकेशन लॉक कर दी और वो वापस चले गए। भारत के 80 जहाजों ने पाकिस्तान के 6 शहरों पर हमला किया। इनमें POK के 2 इलाके भी थे। पाकिस्तान के जहाजों ने भारत के 5 जहाजों को मार गिराया, जिनमें 3 राफेल हैं। वो श्रीनगर और बठिंडा में जाकर गिरे। NSC ने भारत पर जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। NSC ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने की पूरी जिम्मेदारी भारत पर ही है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों का नुकसान और अखंडता का उल्लंघन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

आपको बता दें, इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.