ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिका में हमास-हिजबुल्लाह का सपोर्ट करने पर होगी कार्रवाई, रद्द कर सकते हैं वीजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

मुंबई, 14 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सभी वीजा धारकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी और फ्री स्पीच के नाम पर हमास और हिजबुल्लाह जैसे संगठनों का समर्थन किया तो एक्शन लिया जाएगा। मार्को रूबियो ने सोमवार को एक न्यूज आर्टिकल में लिखा, विदेशी नागरिकों के पास अमेरिका आने का अधिकार नहीं है, बल्कि यह तो अमेरिकी कानून और मूल्यों का सम्मान करने वालों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला विशेषाधिकार है। उन्होंने लिखा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पहले ही साफ कर दिया था कि वीजा धारक या अन्य विदेशी, हमास या हिजबुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों का समर्थन करने या अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने के लिए संविधान के प्रथम संशोधन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐसा करने पर उन्हें परिणाम भुगतने होंगे, जिसमें वीजा रद्द करना या डिपोर्ट करना शामिल है।

वहीं, सेक्रेटरी रुबियो ने आरोप लगाया कि फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी, जो ज्यादातर विदेशी हैं, अमेरिकी कॉलेज कैंपस बंद कर देते हैं। उन्होंने उन पर यहूदी छात्रों को परेशान करने का भी आरोप लगाया। ऐसे ही कुछ विरोध प्रदर्शन अमेरिका की कंपनियों में भी हुए थे। सबसे हालिया विरोध प्रदर्शन टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ था। सभी वीजा होल्डर्स को चेतावनी देते हुए रुबियो ने लिखा, चाहे वह H-1B वीजा हो, F-1 वीजा हो और यहां तक ​​कि जिनके पास ग्रीन कार्ड है, वो समझ लें ट्रम्प सरकार इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ट्रम्प विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी का इस्तेमाल जारी रखेंगे। रुबियो ने कहा कि वीजा धारकों को हर दिन खुद को अमेरिका में रहने लायक साबित करना होगा। वीजा एक अधिकार नहीं बल्कि एक विशेषाधिकार है। यह उन लोगों के लिए है जो अमेरिका को बेहतर बनाते हैं, न कि इसे अंदर से तबाह करना चाहते हैं। मार्को रुबियो की यह चेतावनी ऐसे वक्त पर आई है जब हाल ही में अमेरिका ने नए वीजा नियमों की घोषणा की है। 11 अप्रैल से लागू नए नियमों के मुताबिक सभी विदेशी नागरिकों को अमेरिका में अपना पासपोर्ट, वीजा परमिट और ग्रीन कार्ड हर समय साथ रखना होगा। ये सभी प्रकार के वीजा के लिए लागू हैं, जिनमें F-1 वीजा, H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड होल्डर शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.