ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मक्का में हज करने गए 98 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने कहा, बीमारी और अधिक उम्र की वजह से गई जान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 21, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सऊदी अरब के मक्का में इस साल हज करने गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र को बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर साल काफी संख्या में भारतीय लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इस साल भी 1,75,000 लोग हज करने के लिए सऊदी अरब गए हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले साल 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा हज मिशन काम कर रहा है। यात्रियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस प्रकार के हादसे पर हम तुरंत एक्शन लेते हैं। सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है। मंत्रालय ने कहा कि मक्का में बहुत गर्मी पड़ रही है। वहां, लोग हीट वेव के भी शिकार हो रहे हैं।

आपको बता दें, मिडिल ईस्ट में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मक्का में 17 जून को तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 18 जून को थोड़ी राहत के साथ पारा 47 डिग्री रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 10 देशों के 1081 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। इसमें भारत के अलावा इंडोनेशिया, जॉर्डन, ईरान, पाकिस्तान, ट्यूनीशिया आदि देशों के भी नागरिक हैं। सऊदी डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया था कि मरने वालों में मिस्र के यात्रियों की तादाद सबसे ज्यादा है, क्योंकि इनमें कई ऐसे हैं जिन्होंने हज के लिए रजिस्टर नहीं कराया। हालांकि सऊदी अरब की तरफ से अब तक मरने वालों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 18 लाख लोग हज करने के लिए मक्का गए हैं। हालांकि हर साल की तरह इस साल भी हजारों ऐसे यात्री हैं जो बिना वीजा के हज के लिए मक्का गए हैं। दरअसल पैसे की कमी के चलते कई यात्री वीजा नहीं बनाते हैं और गलत तरीके से मक्का पहुंचने की कोशिश करते हैं। हालांकि ऐसा करना काफी खतरनाक माना जाता है। छुप-छुप कर मक्का पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी धूप वाले इलाके से गुजरना पड़ता है जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। इस महीने की शुरुआत में सऊदी ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले हजारों हज यात्रियों को मक्का से हटाया था। सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक, मक्का पर जलवायु परिवर्तन का गहरा असर हो रहा है। यहां हर 10 साल में औसत तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। इस साल करीब 18 लाख हज यात्री हज के लिए पहुंचे हैं। इनमें से 16 लाख लोग दूसरे देशों के हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.