ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान में 900 फीट ऊंचाई पर केबल कार में फंसे 6 स्कूली बच्चे और 2 टीचर, रेस्क्यू की कोशिश जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में 8 लोग 900 फीट ऊंचाई पर एक केबल कार में फंसे हैं। इनमें 6 स्कूली बच्चे और दो टीचर हैं। ये रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। नीचे गहरी नदी है, जो बारिश की वजह से उफान पर है। फिलहाल, दो आर्मी हेलिकॉप्टर्स से इन लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक, जमीन से इस केबल कार की ऊंचाई करीब 2 हजार फीट है। पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने खैबर सरकार और फौज को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं।

तो वहीं, जियो न्यूज से बातचीत में पाकिस्तान एयरफोर्स के पूर्व पायलट सैयद जावेद ने कहा, केबल कार में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन अपनेआप में भी खतरनाक है। हेलिकॉप्टर के विंग्स से जो तेज हवा निकलती है, वो बचे हुए केबल वायर्स को भी डैमेज कर सकती है। जावेद के मुताबिक, इस इलाके में मौसम अकसर खराब हो जाता है। हमारे हेलिकॉप्टर साफ मौसम में तो ऑपरेशन कर सकते हैं, लेकिन मौसम खराब हुआ तो हेलिकॉप्टर भी कुछ नहीं कर सकेंगे। खुद इनके लिए खतरा पैदा हो जाएगा। हमारे कमांडोज रेस्क्यू की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक नाकाम रहे हैं। फंसे लोगों को निकालने के दो तरीके हैं। नीचे रस्सी डालकर इन्हें खींचा जाए या फिर किसी चेयर को केबल कार तक पहुंचाया जाए। दोनों ही हालात में खतरा बहुत ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना अलाई तहसील की है। यहां के दो टीचर और 6 स्टूडेंट स्कूल के लिए निकले। जैसे ही केबल कार घाटी के बीच में पहुंची तो इसमें लगी केबल्स का एक बार टूटकर मुड़ गया और इसकी वजह से कार रुक गई। फिलहाल, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने फौज से मदद मांगी है। इसके लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा गया है। हालांकि कार में बच्चे होने की वजह से रेस्क्यू आसान नहीं लग रहा। केबल कार में मौजूद एक शख्स ने बमुश्किल फोन से संपर्क किया। उसने कहा कि एक नहीं, बल्कि दो वायर टूटे हैं। केबल कार में मौजूद एक और टीचर जफर इकबाल ने कहा, इस इलाके के 150 बच्चे रोज इसी केबल कार के जरिए स्कूल जाते हैं। इस इलाके में न तो सड़कें हैं और न ब्रिज। आपको बता दे, ये लोग रोज इसी केबल कार के जरिए घाटी और नदी पार करके जाते हैं। इस केबल कार को एक प्राइवेट कंपनी ऑपरेट करती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.