ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

चीन में एक गद्दे की दुकान पर 37 टूरिस्ट को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 12, 2024

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन में एक गद्दे की दुकान पर 37 टूरिस्ट को बंधक बना लिया गया। उन्होंने दुकान से कुछ नहीं खरीदा था। इसके बाद गार्ड्स ने उन्हें घेर लिया और कई घंटों तक उन्हें शॉप से निकलने नहीं दिया। हालांकि, टूरिस्ट कब और कैसे दुकान से बाहर आए, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई। घटना बीते माह युन्नान प्रांत के शिशुंगबन्ना शहर में हुई। हालांकि, इससे जुड़े फोटो-वीडियो अब चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने दुकान को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है। साथ ही पर्यटकों को दुकान में लाने वाले टूर गाइड पर 1 लाख 18 हजार का जुर्माना लगाया है।

तो वहीं, हांगकांग के मीडिया हाउस 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 चीनी पर्यटक लियाओनिंग प्रांत से युन्नान प्रांत घूमने आए थे। यहां वो एक गद्दे की दुकान में पहुंचे। कुछ देर दुकान का सामान देखने के बाद सभी लोग बाहर जाने लगे। दुकानदार ने उन्हें रोका और सामान खरीदने के लिए मजबूर किया। पर्यटकों ने जब सामान नहीं खरीदा तो उन्हें बंधक बना लिया गया। गार्ड्स उन्हें घेरकर खड़े हो गए। कई घंटों तक टूरिस्ट दुकान में कैद रहे। इस दौरान उनकी दुकानदार से बहस भी हुई। इस दौरान एक टूरिस्ट ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसमें कुछ पर्यटक थककर गद्दों पर ही बैठे दिखे। वहीं, कुछ पर्यटकों को गार्ड्स ने पकड़ रखा था। वीडियो बनाने वाले टूरिस्ट ने कहा, हम शिशुंगबन्ना शहर की उस दुकान में खड़े हैं जहां गद्दे मिलते हैं। हम दोपहर को यहां आए थे, अब शाम हो गई है। हम 37 लोगों के ग्रुप को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। सामान नहीं खरीदने पर पर्यटकों के साथ हुई बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में फोर्स शॉपिंग (जबरन खरीदारी करवाने) के मामले सामने आना आम बात है। ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.