ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ड्रग तस्करी की लिस्ट में भारत सहित 23 देश शामिल, अमेरिका ने जारी की सूची, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 16, 2023

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने नशीले पदार्थ की तस्करी और इनके प्रोडक्शन करने वाले देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत का नाम भी शामिल है। सूची में कुल 23 देशों के नाम हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लिस्ट में किसी देश का नाम होने का मतलब ये नहीं है कि वहां की सरकार नशे का कारोबार रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही या फिर अमेरिकी सरकार के साथ वो इस मामले में सहयोग नहीं कर रही। लिस्ट में भारत के अलावा अफगानिस्तान, म्यांमार, पाकिस्तान, चीन, पनामा, पेरू, मेक्सिको, जमाइका, होंडुरस, नकारगुआ, इक्वाडोर, बहामास, हैती जैसे मुल्क शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही सरकारें नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं, लेकिन जियोग्राफिकल, व्यवसायिक और आर्थिक वजहों से इन देशों में नशे का उत्पादन और कारोबार हो रहा है। इस सूची में उन देशों को भी शामिल किया गया है जो अवैध तरीके से नशे का सामान बनाने के लिए कैमिकल्स बनाते हैं। इस तरह के कैमिकल्स की वजह से बन रहे नशे के उत्पाद अमेरिका पर भी असर डाल रहे हैं। रिपोर्ट में चीन को नशीले पदार्थों के लिए जरूरी कैमिकल्स का मुख्य सोर्स बताया गया है।

आपको बता दें, सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रिवेंशन के डेटा के मुताबिक, अमेरिका में 2022 में ड्रग के ओवरडोज से करीब 1.09 लाख लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में नुकसान पहुंचाने वाले ज्यादातर ड्रग्स इसके बॉर्डर के पार प्रोड्यूस होते हैं। इसको कंट्रोल करने के लिए अमेरिका कई अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स और देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। दरअसल, अमेरिका में नशीली दवाओं के ओवरडोज से होने वाली ज्यादातर मौतों में अवैध सिंथेटिक दवाएं और खास तौर पर फेंटेनाइल जैसे सिंथेटिक ओपिओइड शामिल हैं। ऐसे ड्रग्स को कुछ कैमिकल्स की मदद से कहीं भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा कई क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन्स पेड़ों से खतरनाक ड्रग्स का उत्पादन करते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.