ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग से जलकर खाक हुई 1900 इमारतें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 9, 2025

मुंबई, 09 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग से अब तक 1900 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग इतनी भयानक है कि इससे हॉलीवुड स्टार्स से लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तक का घर खाली कराया जा चुका है। बीते दिन लगी 3 दिन में 28 हजार एकड़ में फैल चुकी है, 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीँ, इलाके में करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है। तेज हवाओं की वजह से आग ने फायरनाडो (फायर+टारनेडो) का रूप ले लिया है। जिस तरह टोरनेडो में हवा का गुबार बनता है उसी तरह आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं। जंगलों से फैलते हुए आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। लोग अपना घर को छोड़कर भाग रहे हैं। यहां रहने वाले पालतू और जंगली जानवर बेहाल नजर आ रहे हैं। आग से पूरे इलाके में धूंए की चादर बिछ गई है। इस आग से उठता धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है। रेस्क्यू टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.