ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत की एक चाल से घुटनों पर आया मालदीव, चीन से कनेक्शन के बीच भारत विरोधी राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी पर गहराया खतरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 30, 2024

मालदीव की मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) देश के चीन समर्थक और भारत विरोधी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है। विपक्ष के इस कदम के पीछे की वजह चीन से जुड़ी हुई है. दरअसल, मालदीव सरकार ने एक चीनी जासूसी जहाज को माले में रुकने की इजाजत दी थी। इसे लेकर विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति मुइज्जू पर उनके चीन समर्थक रुख को लेकर निशाना साधा है। पिछले रविवार को देश की संसद में सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद एमडीपी ने यह फैसला लिया है. एमडीपी के पास संसद में बहुमत है और उसने महाभियोग दाखिल करने के लिए हस्ताक्षर जुटाना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रपति रहते हुए भारत विरोधी अभियान चलता रहा

कट्टर भारत विरोधी रुख के साथ सत्ता में आए राष्ट्रपति मुइज्जू को पिछले कुछ हफ्तों से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह भारत के साथ कूटनीतिक तनाव भी शामिल है. मुइज्जू ने भारत से मालदीव में मौजूद अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए भी कहा है। उन्होंने बमुश्किल 80 भारतीय सैनिकों को मालदीव की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.

मुइज्जू की नीति भविष्य के लिए गलत है

इतिहास पर नजर डालें तो भारत और मालदीव के रिश्ते अच्छे रहे हैं. दोनों एक दूसरे का समर्थन करते रहे हैं. लेकिन भारत के प्रति नीति में अचानक आया यह बदलाव विपक्ष के गले नहीं उतर रहा है. एमडीपी का दावा है कि मुइज्जू सरकार द्वारा किया गया यह बदलाव देश के भविष्य के लिए बेहद हानिकारक है. मुइज्जू ने इंडिया आउट नारे के साथ चुनाव भी लड़ा था.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.