ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जापान में 6.7 का जोरदार भूकंप, इस हफ्ते चौथी बार कांपा देश, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

जापान में आज सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। समुद्र में आया 6.7 मैग्नीट्यूड का यह भूकंप इतना जोरदार था कि तटीय इलाकों से लेकर दूर बसे शहरों तक धरती हिल गई। भारतीय समय के मुताबिक यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। इसकी गहराई मात्र 10.7 किलोमीटर थी, जो इसे और भी खतरनाक बनाती है। भूकंप तट के करीब आया, और झटकों की तीव्रता देखकर कई जगह लोग दहशत में घरों से बाहर भागते दिखे। दुकानों और दफ्तरों में तुरंत अलार्म बजा दिए गए।

1 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी

जापानी मीडिया आउटलेट के मुताबिक भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने 1 मीटर तक ऊंची लहरें आने की चेतावनी जारी की है। कई तटीय इलाकों में दोपहर तक लगातार अलर्ट दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक जापान के इन चार प्रमुख क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी दी गई है:

  1. होक्काइडो सेंट्रल पैसिफिक कोस्ट

  2. आओमोरी प्रीफेक्चर

  3. इवाते प्रीफेक्चर

  4. मियागी प्रीफेक्चर

प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी है।

एक हफ्ते में भूकंपों की सीरीज

जापान पिछले एक हफ्ते से भूकंपों की सीरीज से जूझ रहा है। जापान की टेक्टॉनिक प्लेट्स इस समय भारी दबाव में हैं, खासकर होक्काइडो-सानरिकु तट के पास।

  • सोमवार: 7.6 मैग्नीट्यूड का बड़ा भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए, सड़कें टूटीं और छोटे सुनामी वेव्स भी दिखे।

  • मंगलवार: होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस किए गए।

  • बुधवार: आओमोरी और होक्काइडो में 6.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया।

  • शुक्रवार: आज फिर 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया।

यानी, जापान इस सप्ताह में लगातार चौथे दिन कांप चुका है।

'मेगाक्वेक एडवाइजरी' और भविष्य का खतरा

सोमवार के भूकंप के बाद जापान एजेंसी ने एक दुर्लभ ‘मेगाक्वेक एडवाइजरी’ भी जारी कर दी है। एजेंसी का कहना है कि अगले एक हफ्ते में 8.0 या उससे बड़ा भूकंप आने की संभावना बढ़ गई है। 2011 का विनाशकारी 9.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप भी इसी पैटर्न की तरह था।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार आ रहे ये झटके संकेत देते हैं कि टेक्टॉनिक प्लेट्स में ऊर्जा का जमाव अब खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है।

फिलहाल नुकसान की जानकारी

आज आए भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, एहतियात के तौर पर भूकंप के तुरंत बाद कई ट्रेनें रोक दी गईं। तटीय हाइवे बंद होने लगे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। लोग अपने घरों से तुरंत बाहर निकल आए और खुले इलाके में जमा हो गए। सरकार ने कहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.