ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

क्या बांग्लादेश से रची गई नागपुर हिंसा की साजिश? साइबर सेल को मिले अहम सबूत

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

नागपुर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नागपुर में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद अब पुलिस और साइबर सेल की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नागपुर पुलिस ने हिंसा के पीछे विदेशी साजिश की आशंका जताई है। साइबर सेल द्वारा की गई गहन पड़ताल में यह सामने आया है कि नागपुर में भड़की हिंसा को उकसाने और फैलाने में बांग्लादेश से संचालित एक फेसबुक अकाउंट का अहम रोल रहा है।

बांग्लादेश से संचालित हो रहा था फेसबुक अकाउंट

पुलिस के मुताबिक, नागपुर हिंसा से एक दिन पहले बांग्लादेश से एक फेसबुक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में नागपुर में हुए दंगों को केवल एक 'झांकी' बताते हुए भविष्य में और बड़े दंगे भड़काने की धमकी दी गई थी। साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि यह पोस्ट बांग्लादेशी नागरिक द्वारा किया गया और उसका लोकेशन भी ट्रेस कर लिया गया है। फेसबुक से संपर्क कर उस अकाउंट को ब्लॉक करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, इस अकाउंट को कौन चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा सकती है।

सोशल मीडिया बना अफवाहों का अड्डा

नागपुर में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों और नफरत फैलाने वाली पोस्ट की बाढ़ आ गई। दो दिन के भीतर ही साइबर सेल को 97 ऐसे पोस्ट मिले, जिनमें दंगों में मौतों और घायल लोगों के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही थी। कई पोस्ट में दावा किया गया कि अस्पताल में भर्ती दो घायलों की मौत हो चुकी है, जबकि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर फैल रही इन अफवाहों ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया।

जनता से की गई शांति बनाए रखने की अपील

साइबर सेल और नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या झूठी जानकारी पर यकीन न करें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नागपुर शहर पुलिस आयुक्त ने कहा, "सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।"

18 एसआईटी टीमों का गठन, 90 लोग गिरफ्तार

हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए नागपुर पुलिस ने 18 विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाए हैं। अब तक 200 लोगों की पहचान हो चुकी है और 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 1,000 संदिग्धों की पहचान करने का भी दावा किया है, जो दंगे के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए चिन्हित किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी और हिंसा फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.