ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

युवराज सिंह ने पीछे से गौतम गंभीर को दबोचा, दूसरे टी-20 के दौरान युवी पा और हेड कोच की मस्ती

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन घरेलू दर्शकों के बीच खचाखच भरे महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में लोकल सपोर्ट की कोई कमी नहीं थी। इस उत्साहवर्धक माहौल में खुद युवराज सिंह भारतीय टीम का उत्साहवर्धन करने मैदान पर मौजूद थे।

गंभीर और युवी की 'वर्ल्ड कप विनिंग' ट्यूनिंग

मैच से पहले युवराज सिंह को अपने पुरानी साथी और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के साथ जमकर चिल करते देखा गया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें युवी पीछे से आकर गौतम गंभीर को दबोच लेते हैं। दोनों की ट्यूनिंग देखते ही बनती है, जो वर्षों की दोस्ती और मैदान पर साझा की गई सफलता को दर्शाती है। आपको याद होगा कि युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने मिलकर भारत को एक नहीं बल्कि दो-दो वर्ल्ड कप जिताए हैं। दोनों ही दिग्गज 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड चैंपियन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम हुआ स्टैंड

मैच से एक दिन पहले, विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के सम्मान में बृहस्पतिवार को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम के दो स्टैंड उनके नाम पर किए गए। वनडे विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज और भारत को हाल ही में पहला महिला विश्व कप दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत इस मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित थे। स्टेडियम में युवराज के पूर्व साथी हरभजन सिंह के नाम पर पहले से एक पवेलियन है और अब बृहस्पतिवार को साइटस्क्रीन के दूसरी तरफ हरमनप्रीत के नाम का स्टैंड भी शामिल हो गया है। यह दोनों ही पंजाब के सितारों के लिए एक बड़ा सम्मान है।

रन के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार

मैच की बात करें तो पहले मैच में महज 74 रन पर आउट होने वाली दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार वापसी की। उन्होंने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें क्विंटन डिकॉक ने अपनी 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़ते हुए शानदार 90 रन बनाए।

जवाब में, भारतीय टीम तिलक वर्मा (62 रन) के अर्धशतक के बावजूद 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई। तिलक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 27 रन, अक्षर पटेल ने 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 20 रन बनाए। भारत को यह मैच 51 रन के बड़े अंतर से हारना पड़ा, जो रन के लिहाज से T20I में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है।

इस हार के बाद, पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर खड़ी है। श्रृंखला का तीसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा, जहाँ दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.