ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

विराट-धोनी भी जो न कर सके, रोहित शर्मा ने कर दिखाया, कप्तानी में कपिल देव ही नहीं सबको पछाड़ दिया

Photo Source :

Posted On:Monday, March 3, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष पर फिनिश किया। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को धूल चटाई। इसके बाद अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के 79 रनों के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ढेर हो गई। केन विलियमसन के अलावा कोई भी टिककर नहीं खेल सका।

रोहित ने कप्तानी में तीसरी बार मारी बाजी

टीम इंडिया की इस शानदार जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान नया कीर्तिमान रच दिया। रोहित शर्मा ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए। रोहित ने कपिल देव को पछाड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम को ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया। इस मैच से पहले रोहित ने बतौर कप्तान ICC वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 70 रनों से न्यूजीलैंड को धूल चटाने में कामयाब रही थी और अब चैंपियंस ट्रॉफी में कीवी टीम पर एक और शानदार जीत दर्ज की।

इतिहास में भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया 2003 वनडे वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही थी। वहीं, कपिल देव ने साल 1987 में खेले गए वर्ल्ड कप में 2 बार न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी। पहले मैच में कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 16 रनों से जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से धूल चटाई।

सेमीफाइनल में भारत की चुनौती

अब भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है, जो हमेशा एक कठिन प्रतिद्वंद्वी साबित हुआ है। भारतीय टीम को अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। क्या रोहित शर्मा की टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच पाएगी? इसका जवाब जल्द ही मिल जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.