ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IPL 2025: सुपर ओवर को लेकर आया नया नियम, BCCI ने लगाई मुहर

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 22, 2025

आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, जहां पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने सुपर ओवर को लेकर नया नियम बनाया है, जिसके तहत दोनों टीमों के पास सुपर ओवर पूरा करने के लिए अधिकतम एक घंटे का समय होगा।

सुपर ओवर के बारे में बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई के इस नियम के तहत सुपर ओवर परिणाम घोषित होने तक एक घंटे तक जारी रहेगा। हालांकि बीसीसीआई को उम्मीद है कि बराबरी वाला मैच एक घंटे के अंदर खत्म हो जाएगा। इस बारे में बोर्ड ने कहा, 'मैच खत्म होने के बाद विजेता का फैसला होने तक इच्छानुसार सुपर ओवर खेला जा सकता है।' पहला सुपर ओवर मैच समाप्ति के दस मिनट के भीतर शुरू होना चाहिए।
यदि बारिश होती है तो सुपर ओवर आईपीएल मैच रेफरी द्वारा तय समय पर शुरू होगा।

रेफरी यह तय करेगा कि कौन सा सुपर ओवर अंतिम होगा।

बीसीसीआई ने आगे कहा, 'अगर पहला सुपर ओवर टाई हो जाता है तो अगला सुपर ओवर उसके खत्म होने के पांच मिनट बाद शुरू होना चाहिए।' यदि मैच रेफरी को लगता है कि सुपर ओवर एक घंटे की अवधि के भीतर पूरा नहीं हो सकता है, तो वह कप्तानों को सूचित करेगा कि कौन सा ओवर अंतिम सुपर ओवर होगा। यदि अंतिम सुपर ओवर में कोई परिणाम नहीं निकलता है तो मैच ड्रा हो जाएगा और दोनों टीमों के बीच अंक बांटे जाएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.