ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IND Vs ENG: डबल सेंचुरी लगाने के बाद भी चेतेश्वर पुजारा क्यों टीम से बाहर? अब वापसी मुश्किल

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 13, 2024

बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है. इस टेस्ट सीरीज से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है. इसमें मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम चेतेश्वर पुजारा का है. पुजारा टेस्ट क्रिकेट के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं. पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रखा गया था. जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट की ओर रुख किया और टीम में वापसी का दावा किया.

रणजी में दोहरा शतक लगाया

जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या पुजारा कभी टीम इंडिया में वापसी करेंगे या फिर पुजारा का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर खत्म होने वाला है. टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के आंकड़े काफी अच्छे हैं और उनके पास इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का काफी अनुभव भी है, फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. रणजी ट्रॉफी में वापसी के साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने शानदार पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया. रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक लगाया। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि अब पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. हालांकि चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया है.

पुजारा का टेस्ट करियर

चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन हाल के दिनों में टीम इंडिया के लिए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पुजारा ने टीम इंडिया के लिए अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 7195 रन हैं. इस बीच पुजारा ने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.