ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IND Vs ENG: हैदराबाद की पिच का कैसा होगा मिजाज, टीम इंडिया का इस मैदान पर ऐसा रहा रिकॉर्ड

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 25, 2024

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद में 6 साल बाद इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आखिरी बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. अब 6 साल बाद टीम इंडिया इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. इस बार टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है.

पिच पर किससे मिलेगी मदद?

इस मैच से पहले पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. अब क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक पिच की स्थिति का काफी हद तक पता चल गया है. हैदराबाद की पिच पर स्पिनरों को ज्यादा फायदा होने वाला है. जिसके चलते इंग्लैंड ने टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर्स को भी शामिल किया है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलने की संभावना है. वहीं हैदराबाद में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है. ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज की शुरुआत जीत से करना चाहेंगी.

Pitch for the #IndvEng Hyderabad Test before it was put under covers. Not sure that’s a five day Test, but let’s see what happens. #IndvsEng pic.twitter.com/0clr16W8IC

— Chetan Narula (@chetannarula) January 24, 2024

हैदराबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 4 मैच जीते हैं. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था. टीम इंडिया आज तक हैदराबाद में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया एक बार फिर इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं

और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी सिर्फ 2 मैच जीते हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया का स्कोर भी सबसे ज्यादा है. टीम इंडिया ने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 687 रन बनाए थे. इस मैदान पर टीम इंडिया के शानदार रिकॉर्ड के चलते उम्मीद है कि टीम इंडिया मैच जीतेगी लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.