ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

IND Vs ENG: रांची टेस्ट से एक दिन पहले प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 22, 2024

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा. यह मैच 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच रांची के मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच कई मायनों में बेहद अहम होने वाला है. यह मैच भारत के लिए इसलिए अहम है क्योंकि इस मैच को जीतते ही भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. वहीं, इंग्लैंड के लिए यह मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि बेन स्टोक्स की सेना के लिए सीरीज बचाने का यह आखिरी मौका है। ऐसे में दोनों टीमें रांची टेस्ट मैच को अपने नाम करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में इंग्लैंड ने रांची टेस्ट से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है.

टीम में हुए ये 2 बदलाव

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच से एक दिन पहले अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन जारी की है. इस टीम में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं. भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा रहे 2 खिलाड़ियों का चौथे टेस्ट मैच से पत्ता कट गया है. रेहान अहमद राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रांची टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह ओली रॉबिन्सन को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी मार्क वुड भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एक बार फिर युवा खिलाड़ी शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है।

कैसी दिखती है इंग्लैंड की नई प्लेइंग इलेवन?

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर

प्लेइंग इलेवन ने बढ़ाई कप्तान की टेंशन

रांची टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन मुश्किल खड़ी कर सकती है. भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली पहले ही टीम से अपना नाम वापस ले चुके हैं. लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहने के कारण भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी रांची टेस्ट मैच से आराम दिया गया है. केएल राहुल भी चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, वह चौथा टेस्ट खेलेंगे या नहीं यह भी बड़ा सवाल है. भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए और अब चौथे टेस्ट मैच में भी इस बल्लेबाज के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारत की प्लेइंग इलेवन चिंता का विषय है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.