ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IND Vs ENG: BCCI ने जारी किया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का स्क्वाड, पहली बार एक खिलाड़ी को मिली एंट्री

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 13, 2024

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम की टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने आज यानी शुक्रवार को भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. खास बात ये है कि इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है जिसने आज से पहले एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. आइए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि ये सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए ध्रुव ज्यूरेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. ऐसे में इशान किशन को एक बार फिर टीम में जगह नहीं दी गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुने जाने के बाद उम्मीद थी कि ईशान इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे, लेकिन एक बार फिर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.

क्या है सीरीज का पूरा शेड्यूल?

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा मैच 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच खेला जाएगा. चौथा मैच 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा.

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.