ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IND Vs AFG: कैसा है H2H रिकॉर्ड, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए हैं कुल 5 T20 मैच

Photo Source :

Posted On:Monday, January 8, 2024

भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द ही 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज है. भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर विश्व कप के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने की पूरी कोशिश करेगी. आइए आपको बताते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए कुल टी20 मैचों का रिकॉर्ड क्या है।

What do you all make of this power-packed T20I squad set to face Afghanistan? 😎#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pY2cUPdpHy

— BCCI (@BCCI) January 7, 2024

दोनों के बीच कुल 5 टी20 मैच खेले गए हैं

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 5 टी20 मैच खेले गए हैं. इन 5 मैचों में से अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका. वहीं भारत ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा घोषित नहीं हो सका. आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में भी अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है. ऐसे में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगा.

Big inclusions with a #T20WorldCup around the corner 📝

More as India step up their preparation with a home series against Afghanistan 👇https://t.co/303izKk0jY

— ICC (@ICC) January 7, 2024

रोहित और विराट की टीम में वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 में वापसी हो गई है. दोनों खिलाड़ियों का नाम टीम में शामिल है. दोनों खिलाड़ियों ने साल 2023 में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है. ऐसे में दोनों एक साल बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही यह लगभग तय है कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करते नजर आएंगे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.