ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

CSK vs MI Highlights: कप्तान रुतुराज के आगे नहीं चली सूर्या की एक, चेन्नई ने दर्ज की जीत, नूर अहमद ने लिए 4 विकेट

Photo Source :

Posted On:Monday, March 24, 2025

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अफगान स्पिनर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 18 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

सीएसके के लिए नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रनों का योगदान दिया। अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग XI

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.