ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में जर्सी पर लिखा होगा पाकिस्तान का नाम, टीम इंडिया की इन 15 तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 18, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का इंतजार खत्म होने वाला है और टूर्नामेंट से एक दिन पहले सभी टीमें अपनी जर्सी का खुलासा कर रही हैं। इसी बीच भारतीय टीम की नई जर्सी का भी खुलासा हो गया है। सोमवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह इस नई जर्सी में नजर आए। हालांकि इस जर्सी में एक खास चीज देखने को मिली है जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपा है जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम क्यों है? नियमों के मुताबिक, हर ICC टूर्नामेंट में सभी टीमों की जर्सी पर मेजबान देश का नाम लिखा होता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और इसलिए हर टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होना जरूरी था। जब भारतीय टीम की जर्सी पहली बार लॉन्च हुई थी, तो उस पर पाकिस्तान का नाम नहीं था, जिसके चलते पाकिस्तान में काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। लेकिन अब जब बीसीसीआई ने भारतीय टीम की नई जर्सी का खुलासा किया है, तो उस पर पाकिस्तान का नाम छपा हुआ है, जो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद नहीं आ रहा है और वे लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भारत के सभी मैच दुबई में होंगे

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम के लिए दुबई को तटस्थ स्थल चुना गया। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश, 23 फरवरी को पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो वे मैच भी दुबई में ही होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.