ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

BAN Vs IND: एक थ्रो पर 3 खिलाड़ी गिरी नीचे, Video देख फैंस ने लिए मजे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 7, 2024

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 6 मई को खेला गया. इस मैच का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ फैंस कह रहे हैं कि ये कैसा सर्कस है.

सोशल मीडिया पर बना एक मजाक

दरअसल, बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज का चौथा मैच 6 मई को सिलहट में खेला गया था. टीम इंडिया ने यह मैच डीएलएस नियम से जीता। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो फील्डिंग के दौरान टीम इंडिया ने एक ही गेंद पर दो बार विकेट लेने का मौका गंवा दिया. दरअसल, इस गेंद पर पहले कैच छूटा और फिर रन आउट का मौका भी छूट गया. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आज किसी का खेलने का मन नहीं कर रहा है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर्कस चल रहा है.

भारत ने यह मैच 56 रनों से जीत लिया

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज के चौथे टी20 मैच में बारिश ने खलल डाला. जिसके चलते मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशा शोभना और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. टीम इंडिया सीरीज में 4-0 से आगे है. अब सीरीज का आखिरी मैच 9 मई को खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर बांग्लादेश को 5-0 से हराना चाहेगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.