ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

DC vs LSG Highlights: ‘हिम्मते मर्दा मददे खुदा’, आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से छिनी जीत, 1 विकेट से दिलाई जीत

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

आशुतोष शर्मा की शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आशुतोष शर्मा ने दिखाई अपनी ताकत
डीसी की जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स (34) और विप्रज निगम (39) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और साथ ही सनसनीखेज जीत भी दिलाई।

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 209/8 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें निकोलस पूरन (75 रन) और मिशेल मार्श (72 रन) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी शामिल थी।

पूरन ने 30 गेंदों की अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए जबकि मिशेल मार्श ने 36 गेंदों पर छह चौके और छह छक्के लगाए। इसके अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क सबसे सफल रहे, उन्होंने 42 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।

दिल्ली ने मैच जीत लिया.
दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 9 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। डीसी के लिए आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाकर शीर्ष स्कोर बनाया। अंत में उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

आशुतोष ने 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
आशुतोष ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली को मैच में बनाए रखा। अब दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंदों में 10 रन चाहिए।

कुलदीप यादव रन आउट हो गए.
कुलदीप यादव 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। दिल्ली का स्कोर: 192/9.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.