ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया बल्ले से गर्दा, ‘बिहार के लाल’ ने कर डाली चौके-छक्कों की बरसात

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 4, 2025

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बिहार के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद, अब उन्होंने गोवा के गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की है। अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी से वैभव ने सिर्फ 25 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली।

यह युवा बल्लेबाज 184 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से खेला और अपनी पारी में 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। वैभव की यह पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने पिछले मुकाबले में 61 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।

पावरप्ले में वैभव का विस्फोटक प्रदर्शन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम को वैभव सूर्यवंशी ने साकिबुल गनी के साथ मिलकर एक तूफानी शुरुआत दी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 59 रन जोड़े। साकिबुल गनी 19 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव ने दूसरे छोर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। वैभव के सामने गोवा का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया।

14 वर्षीय इस बल्लेबाज ने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 4 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया और उतनी ही बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा। वैभव ने अपने 46 रनों में से 40 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे, जो उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है।

SMAT में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी इस समय कमाल की फॉर्म में हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में भी उन्होंने बल्ले से खूब तबाही मचाई थी।

  • उस मुकाबले में वैभव ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 108 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

  • इस इनिंग में उन्होंने 7 चौके और सात छक्के जड़े थे।

इस शतकीय पारी के साथ ही वैभव सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए थे। वैभव इस साल अब तक कुल तीन शतक जमा चुके हैं।

साल 2025 में भारत की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वैभव ने अभिषेक शर्मा की बराबरी भी कर ली है। वैभव और अभिषेक दोनों ने इस साल तीन-तीन शतक जमाए हैं। वैभव की हालिया फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाल ही में इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 32 गेंदों में एक जोरदार शतक जमाया था। वैभव की इस बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें अब भारत का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.