ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

तुर्किए का पाकिस्तान प्रेम पड़ा भारी, भारत में ट्रेड स्ट्राइक और टूरिज्म बहिष्कार से झटका

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 15, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए के पाकिस्तान के समर्थन का असर अब उस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. भारत में 'बॉयकॉट तुर्किए' कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है और कई व्यापारिक संगठनों ने उसके साथ ट्रेड स्ट्राइक शुरू कर दी है. महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक व्यापारियों ने तुर्किए से आने वाले सामान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है. सिर्फ व्यापारी ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट भी इस अभियान का हिस्सा बन गए हैं.

पुणे में तुर्किए के सेबों का बहिष्कार
तुर्किए को आर्थिक मोर्चे पर घेरते हुए पुणे के व्यापारियों ने वहां से आने वाले सेब मंगाना पूरी तरह से बंद कर दिया है. लोकल बाजार से तुर्किए के सेब पूरी तरह गायब हो गए हैं और ग्राहक भी इन्हें खरीदने से साफ इनकार कर रहे हैं. पुणे के फलों के बाजार में तुर्किए के सेबों का सालाना कारोबार करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपये का होता है, जो अब पूरी तरह रुक गया है. एक स्थानीय व्यापारी ने बताया कि उन्होंने देशभक्ति की भावना और सरकार के समर्थन में ये कदम उठाया है.

मार्बल का आयात भी रुका
राजस्थान के उदयपुर में भी तुर्किए से आने वाले मार्बल का आयात पूरी तरह से रोक दिया गया है. उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी के अध्यक्ष कपिल सुराना ने कहा कि सभी सदस्यों ने एकमत होकर ये फैसला लिया है कि जब तक तुर्किए पाकिस्तान का साथ देता रहेगा, तब तक उससे कोई कारोबार नहीं करेंगे. भारत में इस्तेमाल होने वाले कुल मार्बल का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा तुर्किए से आता है, इसलिए ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है.

पर्यटकों का भी बहिष्कार
सोशल मीडिया पर तुर्किए के पर्यटन विभाग का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय पर्यटकों का भी जिक्र है. हर साल करीब 3 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक तुर्किए घूमने जाते हैं, जो वहां की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा हैं. लेकिन अब इस बहिष्कार अभियान के बाद तुर्किए को लगभग 291.6 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है.




भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.