ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अब महाराष्ट्र में 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, बार और वाइन शॉप्स रहेंगे बाहर

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 2, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने और कारोबारियों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब पूरे राज्य में दुकानें 24 घंटे खुली रह सकेंगी। श्रम विभाग ने इस संबंध में जीआर जारी कर दिया है। हालांकि इसमें यह शर्त जोड़ी गई है कि दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में 24 घंटे की लगातार छुट्टी देना अनिवार्य होगा। लंबे समय से दुकानों के खुलने और बंद होने के समय को लेकर जो असमंजस था, वह अब खत्म हो गया है।

श्रम विभाग का कहना है कि अक्सर दुकानदार अनुमति के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते थे, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी। खासकर मुंबई जैसे शहर में यह फैसला बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। यहां 24x7 एयरपोर्ट और बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से रात में भी बाजार खुले रहने की मांग लंबे समय से उठती रही है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि यह नियम बार और वाइन शॉप्स पर लागू नहीं होगा।

फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे कारोबार में इजाफा होगा और उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार को इसके साथ कोई जटिल शर्तें नहीं लगानी चाहिए और व्यापारियों को भी अपने कर्मचारियों का ख्याल रखना होगा।

मुंबई में ही करीब 10 लाख दुकानें हैं और नाइट लाइफ की मांग यहां हमेशा से चर्चा में रही है। पहले स्पष्टता न होने के कारण कई बार रात को पुलिस दुकानें बंद करा देती थी, जिससे विवाद खड़े होते थे। हालांकि, सरकार ने यह भी तय किया है कि परमिट रूम, बीयर बार, डांस बार, हुक्का पार्लर और शराब परोसने वाली जगहें इस नियम के दायरे से बाहर रहेंगी। थिएटर को भी पहले इसमें शामिल किया गया था, लेकिन 2020 में उसे बाहर कर दिया गया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.