ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सैलरी बढ़ी लेकिन बचत घटी! पुणे से बेंगलुरु शिफ्ट होने के फैसले पर कर्मचारी को हुआ पछतावा

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 24, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे में काम करने वाले एक कॉर्पोरेट कर्मचारी ने जब बेंगलुरु में 40% ज्यादा सैलरी का ऑफर मिला तो उसने तुरंत शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। लेकिन महज एक साल के अंदर उसे अपने इस फैसले पर पछतावा होने लगा। उसके दोस्त ने यह पूरा किस्सा लिंक्डइन पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेंगलुरु में खर्चे भारी पड़े
लिंक्डइन पोस्ट के मुताबिक, पुणे में 18 लाख रुपये सालाना कमाने वाले इस शख्स को बेंगलुरु में 25 लाख रुपये की सैलरी ऑफर हुई थी। लेकिन वहां रहने के कुछ ही महीनों बाद उसे एहसास हुआ कि बढ़ी हुई सैलरी के बावजूद उसका खर्च काफ़ी बढ़ गया है। उसने अपने दोस्त से शिकायत की कि बेंगलुरु में किराए बहुत ज्यादा हैं, मकान मालिक 3-4 महीने का डिपॉज़िट मांगते हैं, और ट्रैफिक की वजह से यात्रा का खर्च भी काफी बढ़ जाता है। उसने यहां तक कहा कि वह पुणे का "15 रुपये वाला वडा पाव" तक मिस करता है क्योंकि वहां खर्चे कम थे और बचत ज्यादा होती थी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के बाद लिंक्डइन पर बहस छिड़ गई। कई यूज़र्स ने पुणे की सादगी और कम खर्चीली लाइफस्टाइल की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने बेंगलुरु को बेहतर बताया। एक यूज़र ने लिखा, "मैं कम पैसे कमा रहा हूं लेकिन बेंगलुरु में खुश हूं, क्योंकि यह सब मैनेजमेंट पर निर्भर करता है।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने मुंबई से तुलना करते हुए कहा कि मुंबई के मुकाबले बेंगलुरु में किराया महंगा है, लेकिन बाकी चीज़ें किफायती हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.