ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पुणे आरटीओ का बड़ा फैसला: नई बाइक के साथ दो हेलमेट देना अनिवार्य

Photo Source : Nav bharat Live

Posted On:Friday, January 3, 2025


पुणे न्यूज डेस्क: पुणे आरटीओ ने दुर्घटनाओं में जानमाल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पुणे में दोपहिया वाहन बेचने वाले शोरूम मालिकों को ग्राहकों को बाइक खरीदते समय दो हेलमेट देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।

आरटीओ ने अपने आदेश में कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की मौतें लगातार बढ़ रही हैं। अगर चालक और पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट का इस्तेमाल करें, तो इन मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को डीलर द्वारा दो हेलमेट देना अनिवार्य कर दिया गया है।

आरटीओ के निर्देश के अनुसार, नया वाहन खरीदते समय ग्राहक को डीलर से दो हेलमेट प्राप्त करना होगा। पुणे आरटीओ ने इस संबंध में डीलरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने साथ बैठे व्यक्ति की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें।

हालांकि, इस फैसले को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किए जाने से लोग परेशान हैं। उन्हें लगता है कि अब एक नहीं बल्कि दो हेलमेट लेकर चलना झंझटभरा हो सकता है। बावजूद इसके, सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.