ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पोस्टर वॉर में उतरे शिंदे गुट, आदित्य ठाकरे पर कार्टून से हमला

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 19, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से पोस्टर वॉर छिड़ गया है। इस बार निशाने पर हैं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, जिनके बयानों के जवाब में पुणे में शिवसेना (शिंदे गुट) ने होर्डिंग लगाए हैं। इन पोस्टरों में आदित्य ठाकरे को कार्टून के रूप में पानी में खड़ा दिखाया गया है और लिखा है — "अंदर कौन-कौन जाएगा। अब सिर्फ गिनो।" यह हमला सीधे तौर पर आदित्य के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने शिवसेना में विद्रोह को लेकर एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था।

पुणे में लगाए गए इन पोस्टरों पर शिंदे गुट के स्थानीय नेता प्रमोद नाना भानगिरे की तस्वीर भी नजर आ रही है, जो हडपसर इलाके में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि आदित्य ठाकरे के तीखे बयानों से बौखलाए शिंदे समर्थकों ने यह जवाबी कार्रवाई की है। विधानसभा में हाल ही में आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर ‘बेशर्म और गद्दार’ जैसे शब्दों से हमला बोला था। हालांकि, उन्होंने शिंदे का नाम नहीं लिया था लेकिन उनके इशारे सब कुछ कह रहे थे।

आदित्य ठाकरे ने विधानसभा में कहा था कि उद्धव ठाकरे ने शिंदे को शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी थी, इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया। यह बयान मॉनसून सत्र के दौरान हुआ, जब विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला। स्पीकर राहुल नार्वेकर पर भी विपक्षी नेताओं ने नियम 293 के तहत विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था।

इसी बीच इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने के सरकार के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं देने से जनता का भला होगा। विपक्ष का आरोप है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की राजनीति कर रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.