ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आगरा मनीष बने रेडियो सिटी सुपर सिंगर- 15 के विजेता, लोगों ने दी बधाई।

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 22, 2023



आगरा शहर के नंबर वन रेडियो स्टेशन रेडियो सिटी ने कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस में अपने रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन 15 के विजेता को चुना। पिछले 14 सालों से रेडियो सिटी, सुपर सिंगर के द्वारा शहर के उभरते गायको को एक मंच प्रदान करता आया है जिसमे विजेता को नकद धनराशि के साथ विजेता की ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है और मेंटर के रूप में बॉलीवुड के विख्यात पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर ऑनलाइन जुड़े.
इस वर्ष तेरह हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर किया, जिनमें से 5 टॉप फाइनलिस्ट विभिन्न स्तरों से गुजरते हुए इस फाइनल तक पहुंचे। चयनित 5 प्रतिभागियों श्रेया, सार्थक, ध्रुव, मनीष और मोंटी ने कॉसमॉस मॉल में तमाम दर्शकों और निर्णायकों के बीच अपनी गानों की प्रस्तुति दी। 3 राउंड में अलग अलग चुनौतियों के साथ मनीष इस साल के सुपर सिंगर रहे। जिन्हें सुपर सिंगर के खिताब के साथ साथ पच्चीस हज़ार का नक़द इनाम दिया गया। ध्रुव तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे।
होंडा की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों को शानदार उपहार के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
प्रोग्रामिंग डायरेक्टर विनय सक्सेना ने कहा कि रेडियो सिटी हमेशा से प्रतिभाओं को सम्मान और उन्हें एक मंच देता आया है। साथ ही रेडियो सिटी की हमेशा यही कोशिश रहती है कि शहर को मनोरंजन के साथ साथ जानकारी, जागरूकता और शहर की गतिविधियों से अवगत कराया जाए।
इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री अरूण सक्सेना, श्री के के सूफ़ी और सुश्री श्रिया जैन रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में माया ऑटोटेक से अवनीश, होंडा परिवार, निमित अग्रवाल, विक्रम जैन, रेडियो सिटी से संदीप चतुर्वेदी, अतुल चक्रवर्ती, अविनाश शर्मा, संदीप, अमर, अमन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरजे पंचायती राज और आरजे ईशान ने किया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.