ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पुणे में बनेंगे फाइव स्टार टॉयलेट, यात्रियों को मिलेगी हाई-फाई सुविधाएं

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, March 6, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: मंगलवार को पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (पीएमसी) का बजट पेश करते हुए नगरपालिका कमिश्नर राजेंद्र भोंसले ने शहर में फाइव स्टार टॉयलेट बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुणे में बाहर से आने वाले लोगों को सफर के दौरान फ्रेश होने और तैयार होने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लोगों को होटल का कमरा तक बुक करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए पीएमसी ने शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाने का फैसला किया है, जहां यात्रियों को साफ-सुथरा और आरामदायक वातावरण मिलेगा।

इन फाइव स्टार टॉयलेट्स में क्लॉक रूम की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि यात्री अपने जरूरी सामान को सुरक्षित रख सकें और बेफिक्र होकर फ्रेश हो सकें। नगर निगम का प्लान है कि इन शौचालयों को शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स, अहमदनगर और सोलापुर हाईवे जैसे व्यस्त मार्गों के पास बनाया जाए। इसके अलावा, शहर के अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी इनका निर्माण होगा। हर टॉयलेट के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

हालांकि, सरकार की इस योजना को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इससे पहले शहर में बनाए गए ई-टॉयलेट्स की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ई-शौचालयों के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन वे पर्याप्त सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुए। ऐसे में नगर निगम की नई योजना पर कितना अमल होगा और ये फाइव स्टार टॉयलेट कितने कारगर साबित होंगे, यह देखने वाली बात होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.