ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ईडी की बड़ी कार्रवाई, मटन पार्टी पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, सड़क हादसे में महिला और भाई की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 15, 2025

पुणे न्यूज डेस्क:

ईडी की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पालघर के मीरा-भायंदर, वसई-विरार क्षेत्र में अवैध निर्माण से जुड़े बिल्डरों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई वसई-विरार इलाके में 41 अवैध इमारतों के निर्माण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई. प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कदम उठाया. छापेमारी के दौरान नकदी, बैंक के कागजात और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया. यह अभियान बुधवार सुबह शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा.

एफआईआर के आधार पर कार्रवाई
ईडी ने यह कार्रवाई मीरा भयंदर पुलिस आयुक्त कार्यालय में दर्ज एफआईआर के आधार पर की है. एफआईआर में अवैध निर्माण से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद ईडी ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की. ईडी मुंबई (जोन-2) की टीम ने इन बिल्डरों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए यह छापेमारी की.

गैंगस्टर के साथ पार्टी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
पुणे के कुख्यात गैंगस्टर गजानन मारणे के साथ पुलिसकर्मियों की मटन पार्टी का मामला सामने आया है, जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है. यह घटना उस वक्त की है, जब मारणे को पुलिस की कस्टडी में सांगली शहर की जेल ले जाया जा रहा था. मामले के सामने आते ही एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. निलंबित पुलिसकर्मियों में सूरज राजगुरु, महेश बामगुड़े, सचिन मेमाने, रमेश मेमाने और राहुल परदेशी शामिल हैं.

सड़क हादसे में महिला और भाई की मौत महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसके भाई की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार रात हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. पालघर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद से ट्रेलर चालक फरार है. पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.