ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का हुआ, उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने 40 नई गोल्फकार्ट को दिखाई हरी झंडी

Photo Source : From program

Posted On:Sunday, March 17, 2024



आगरा। आज दिनांक 16.03.2024 को मा० मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल जी, मा० विधायक श्री जी.एस. धर्मेश जी, मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव जी के कर कमलों से ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एवं पश्चिमी गेट पार्किंग में स्थित ट्यूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर टी.एफ.सी. का लोकार्पण किया गया। दोनों टी.एफ.सी. की लागत लगभग रू. 10-10 लाख है, जिसका व्यय पथकर निधि से करते हुये कार्यदायी संस्था आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराया गया है। ताजमहल दर्शनार्थ आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत यह संरचना निर्मित की गयी है। लोकार्पण के दौरान टी.एफ.सी. में विकसित की गयी सुविधाओं की जानकारी मण्डलायुक्त महोदया द्वारा विस्तार से दी गयी।

मंडलायुक्त महोदय ने बताया कि ताज पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर दो टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है। पहले शिकायत मिलती थी कि जो बाहर से आने वाले पर्यटक हैं आकस्मिक स्थिति में उन्हें पुलिस या मेडिकल इत्यादि सुविधा नहीं मिल पाती थी और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इसका समाधान करते हुए हेल्प डेस्क के रूप में इस सुविधा को शुरू किया गया है जो सिंगल विंडो के रूप में काम करेगी।

टी.एफ.सी. निर्मित होने से पर्यटकों को भविष्य मे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सहायता / सलाह, पुलिस सेवा, टिकिट वेन्डिंग मशीन व ए.टी. एम. मशीन आदि सुविधायें प्राप्त हो सकेगी।

साथ ही पर्यटकों को शिल्पग्राम से ताज पश्चिमी गेट तक निर्वाध आवागमन हेतु आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 40 नये गोल्फ कार्ट को ग्रीन सिग्ननल दिखाकर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री जी और माननीय विधायक द्वारा प्रस्थान कराया गया। माननीय मंत्री एसपी सिंह बघेल जी द्वारा यह संदेश दिया गया कि नई 40 गोल्फ कार्ट आने से पर्यटकों की आवागमन सुविधा से, पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा और आगरा की पर्यटन के दृष्टिगत विश्व स्तरीय छवि को बढावा मिलेगा। माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर आगरा विकास प्राधिकरण को भी इन कार्यों हेतु प्रसन्नता की गई तथा मण्डलायुक्त महोदया के योगदान की सराहना की।

मंडलायुक्त आज 40 नई गोल्फकार्ट के संचालन को हरी झंडी दी गई है। शिल्पग्राम से संचालित गोल्फ़ कार्ट की संख्या अब 80 हो गयी है। अब पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य द्वार तक पहुंचाने के लिए गोल्फकार्ट का इंतजार नहीं करना होगा। अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो गोल्फकार्ट की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। वहीं जो पुरानी गोल्फ कार्ट चल रही है उन्हें उसी वेंडर्स के द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। ताकि किसी भी गोल्फ़कार्ट के खराब होने या किसी अन्य कारण से संचालन बंद होने की समस्या न हो।

माननीय विधायक श्री जी.एस. धर्मेश जी द्वारा भी कार्यों के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये तथा पर्यटन के बढ़ावे क उद्देश्य की सराहना की। इस आयोजन में मा० आयुक्त महोदया आगरा मण्डल श्रीमती रितू माहेश्वरी, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं प्रमुख होटलों के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
.......


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.