ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

एनडीए कैडेट अंतरिक्ष की मौत पर बवाल, परिवार बोला – आत्महत्या नहीं हत्या

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे की नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में शुक्रवार को फंदे से लटके मिले उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह की मौत का मामला अब गंभीर विवाद में बदल गया है। सोमवार को उनके परिवार और स्थानीय लोगों ने सुमेरपुर गांव में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, और एनडीए प्रशासन व महाराष्ट्र पुलिस सच्चाई छिपा रहे हैं।

18 वर्षीय कैडेट अंतरिक्ष का शव एनडीए छात्रावास के कमरे में मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया, लेकिन परिवार का दावा है कि वरिष्ठ कैडेटों द्वारा उत्पीड़न के चलते अंतरिक्ष की जान गई। उसकी मां सीमा सिंह ने बताया कि 13 दिन पहले जब वह बेटे से पुणे में मिलीं, तब उसने शिकायत की थी कि सीनियर्स जबरन उसे चार जग पानी पिलाकर उल्टी करवाते हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुणे पुलिस और अकादमी प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। सीमा सिंह ने कहा कि “हम बार-बार गुजारिश करते रहे, लेकिन उन्होंने हमें टाल दिया। पुलिस कहती रही फुटेज एनडीए के पास है और एनडीए वाले कहते रहे फुटेज पुलिस के पास है। आखिरकार हमें बिना फुटेज देखे वापस आना पड़ा।”

अंतरिक्ष का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ बहराइच जिले के पैतृक गांव में किया गया। पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पूरा गांव न्याय की उम्मीद में है और सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.