ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

पुणे में जिम करते वक्त 37 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत, छह महीने से कर रहे थे वर्कआउट

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 4, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जब 37 वर्षीय मिलिंद कुलकर्णी की जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। रोज की तरह वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। एक सेशन खत्म करने के बाद पानी पीते समय अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिम में मौजूद लोग तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिम मैनेजर के मुताबिक, मिलिंद पिछले छह महीने से नियमित रूप से जिम जा रहे थे और फिटनेस को लेकर जागरूक थे। वे अनुभवी सदस्य थे और उन्हें पहले किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। उनकी पत्नी खुद डॉक्टर हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनके दिल में 60-70% ब्लॉकेज था, जिसकी शायद उन्हें जानकारी नहीं थी। यह उनका पहला हार्ट अटैक माना जा रहा है।

चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मौत को प्राकृतिक कारण माना जा रहा है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस और डॉक्टरों ने भी इस घटना को अचानक आया हार्ट अटैक बताया है।

ऐसी ही एक घटना 28 जुलाई को हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में हुई थी, जहां 25 वर्षीय राकेश बैडमिंटन खेलते वक्त हार्ट अटैक से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। लगातार बढ़ते ऐसे मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, खासकर फिटनेस और खेल-कूद के दौरान भी अचानक हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हो रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.