ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

काम के प्रेशर से हो गई 26 वर्षीय महिला की मौत, मां ने बताई वजह

Photo Source : Anna Sebastian Perayil

Posted On:Wednesday, September 18, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: पुणे में Ernst & Young में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी मां ने कंपनी को पत्र लिखकर बताया कि उसकी मौत 'ज्यादा वर्कलोड' के कारण हुई। केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने मार्च में Ernst & Young जॉइन किया था। अनीता ऑगस्टाइन ने E&Y के चेयरमैन राजीव मेमानी को एक पत्र भेजा और नाराजगी जताई कि कंपनी के किसी भी सदस्य ने उनकी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश नहीं की।

EY अन्ना सेबेस्टियन की पहली नौकरी थी और वह कंपनी में शामिल होकर काफी खुश और उत्साहित थी। ऐसे में अपनी बेटी को “योद्धा” बताते हुए, ऑगस्टीन ने अपने पत्र में कहा है, "उसने स्कूल के साथ-साथ कॉलेज में भी अपनी सभी परीक्षाओं में टॉप किया और EY में बिना थके काम किया। उसने कंपनी की मांगों को पूरा करने के लिए हर कोशिश की।"

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है, "वर्कलोड, नया वातावरण और लंबे वक्त तक काम करने से उस पर शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से बहुत बुरा असर पड़ा। मेरी बेटी खुद को आगे बढ़ाती रही और मानती रही कि कड़ी मेहनत ही सफलता की चाबी है।"

पीड़िता की मां ने यह भी कहा, "डॉक्टर ने पेट में बनने वाले एसिड को खत्म करने के लिए दवाएं दीं, जिससे हमें यकीन हुआ कि यह कोई गंभीर बात नहीं है। हम कोच्चि से आए थे, लेकिन उसने डॉक्टर को दिखाने के बाद पहले की तरह काम करना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि बहुत काम करना है और छुट्टी नहीं मिलेगी।"

मैनेजर पर इल्जाम लगाते हुए पीड़िता की मां ने आगे कहा, "उनका मैनेजर अक्सर क्रिकेट मैचों के दौरान मीटिंग्स को रीशेड्यूल कर देता था और दिन के आखिरी में उन्हें काम सौंपता था, जिससे अन्ना का तनाव बढ़ जाता था।"


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.