ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बैंक कर्मी ने हॉट स्पॉट देने से किया इनकार, तो युवकों ने लेली जान

Photo Source : India TV

Posted On:Tuesday, September 3, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने कुछ अनजान लोगों के साथ मोबाइल का हॉट स्पॉट शेयर करने से मना कर दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावरों में नाबालिग भी शामिल थे। यह घटना पुणे के हडपसर इलाके में घटी।

बैंक में काम करने वाले व्यक्ति, वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी (47) पर सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उनकी हत्या के आरोप में हडपसर पुलिस ने मयूर भोसले (20) को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग आरोपियों पर भी हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में वासुदेव का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। वह खून से लथपथ फुटपाथ पर पड़े थे। एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद हडपसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वासुदेव के मोबाइल फोन से उनके घर पर फोन किया। वासुदेव को इलाज के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक वासुदेव कुलकर्णी उत्कर्षनगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक निजी बैंक में काम करते थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे जब वह वॉक के लिए निकले, तो फुटपाथ पर खड़े नाबालिगों ने उनसे मोबाइल का हॉट स्पॉट मांगा। वासुदेव ने मना कर दिया, जिससे झगड़ा हो गया और नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीन नाबालिग और एक युवक भाग निकले, लेकिन एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.