ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

दिल दहला देने वाली घटना: दो सगी बहनों की ड्रम में डूबकर मौत, रसोइया गिरफ्तार

Photo Source : Hindustan

Posted On:Friday, December 27, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के कल्याण में दो बच्चियों की मौत से हड़कंप मच गया। 8 और 9 साल की बहनों के शव उनके घर की छत पर पानी के ड्रम में मिले। ये दोनों दोपहर से लापता थीं। ड्रम के पास रहने वाला रसोइया मौके से गायब था।

पुलिस ने आरोपी रसोइए अजय दास को 45 किलोमीटर दूर एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया। उसने बच्चियों को मारने और बड़ी बहन के साथ गलत काम करने की कोशिश करने की बात कबूल की। पुलिस ने उस पर हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चियों को 'लड्डू' देने के बहाने बुलाया। उसने बड़ी बहन को शौचालय में बंद कर दिया और छोटी बहन के सिर पर पाइप मारकर उसे ड्रम में डुबो दिया। बाद में, बड़ी बहन को भी ड्रम में डुबोकर मार दिया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.