ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पुणे में IT प्रोफेशनल ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, पुलिस जांच में खुली सच्चाई

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 7, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल युवती ने एक डिलीवरी एजेंट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया कि डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती घर में घुस आया, उस पर कैमिकल छिड़का, और फिर बेहोश कर रेप किया। इतना ही नहीं, उसने फोटो खींचकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो तस्वीरें वायरल कर देगा।

पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू की, मामला धीरे-धीरे उलझता गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पता चला कि जो शख्स आरोपी बताया जा रहा था, वो असल में युवती का दोस्त था। वीडियो में वह बिना किसी जोर-जबरदस्ती के युवती के घर जाता दिखा और युवती खुद उसे पहचानने से इनकार कर रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस स्प्रे और तस्वीरों की बात की जा रही थी, वो पूरी तरह से बनावटी थी। युवती ने खुद तस्वीरें ली थीं और फिर एडिटिंग कर दोस्त का चेहरा छुपा दिया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कथित आरोपी ने जबरन घर में घुसने या किसी तरह की हिंसा करने जैसी कोई हरकत नहीं की थी।

पुलिस के सामने जब सच्चाई आई, तो महिला ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है और इसी वजह से उसने झूठी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब पूरे मामले की तह में जाकर देख रही है कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के पीछे असली मंशा क्या थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.