ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Photo Source : Google

Posted On:Friday, March 7, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: रीवा के राजगढ़ थाना सिरमौर इलाके के रहने वाले मनीष मिश्रा ने प्रेमिका से मिलने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। 28 फरवरी को उसने पुणे जाने का बहाना बनाकर घर छोड़ा और फिर परिवार को फोन करके बताया कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। यह सुनकर घरवाले घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। एसपी विवेक सिंह ने तुरंत सिरमौर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की और युवक की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मनीष की लोकेशन ट्रेस की, जो सीधी जिले के रामपुर नैकिन में मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आई कि मनीष का वहां रहने वाली एक विधवा महिला से प्रेम संबंध था। उसी से मिलने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी।

मनीष ने पुलिस को बताया कि उसने परिवार को पुणे जाने की बात कहकर गुमराह किया और सीधे रामपुर नैकिन अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इस बीच, उसने परिवार को डरा कर ध्यान भटकाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर मनीष को उसके परिवार के हवाले कर दिया है।



भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.