ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

महाराष्ट्र के स्कूल में मासिक धर्म की जांच के नाम पर बच्चियों के कपड़े उतरवाए, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 10, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में एक निजी स्कूल में बच्चियों के मासिक धर्म की जांच के लिए उनके कपड़े उतरवाए जाने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री गिरीश महाजन ने विधानसभा में जानकारी दी कि इस शर्मनाक घटना की जांच शुरू हो चुकी है और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता नाना पटोले और राकांपा-एसपी के जितेंद्र आव्हाड ने भी सदन में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य हैं? चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में शामिल स्कूल की प्रिंसिपल भी एक महिला हैं। पुलिस ने उन्हें और एक अन्य महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस शर्मनाक हरकत में शामिल थीं।

घटना के बाद बच्चियों के माता-पिता में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। बुधवार को उन्होंने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन व जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, मंत्री महाजन ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस ने पहले ही जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब सरकार भी इसे हल्के में नहीं ले रही।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे देखने के बाद यह जानने के लिए कि कौन-सी छात्रा को मासिक धर्म हो रहा है, कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए। इस अमानवीय हरकत को लेकर 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 74, 76 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.