ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शादी से बचने के लिए मंगेतर की हत्या की रची साजिश, 1.5 लाख में दी सुपारी, दुल्हन फरार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 5, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से बचने के लिए एक युवती ने अपने मंगेतर की हत्या की सुपारी दे डाली। आरोपी मयूरी दांगड़े ने सागर कदम की हत्या के लिए 1.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। दोनों की सगाई और प्री-वेडिंग फोटोशूट भी हो चुका था, लेकिन शादी से पहले ही मयूरी ने सागर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, सागर पर 27 फरवरी को दौंड तालुका के पास हमला किया गया था। वह जलगांव के एक होटल में रसोइए का काम करता था। हमले में सागर को गंभीर चोटें आईं, जिसमें पैर में फ्रैक्चर और सिर व पीठ पर गहरी चोटें शामिल थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि मयूरी ने अपने सहयोगी संदीप गावड़े के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है – जिनमें आदित्य दंगड़े, संदीप गावड़े, शिवाजी जारे, सूरज जाधव और इंद्रभानु कोल्पे शामिल हैं। मयूरी फिलहाल फरार है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद वरना कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों पर IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, और फरार आरोपी मयूरी की तलाश की जा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.