ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

वर्चुअल डेट पर अच्छा इम्प्रैशन ज़माने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

कोविड के टाइम में सब कुछ वर्चुअल चल रहा है। वर्चुअल स्कूल, वर्चुअल ऑफिस और अब वर्चुअल डेट का भी ज़माना आ गया है। ऐसे वक़्त में जब आप घर से बाहर नहीं जा पा रहे है आपको अपनी डेट भी वर्चुअल ही करनी पड़ रही है। घर से बाहर जाकर किसी से मिलने में और घर बैठकर ही वर्चुअल डेट अटेंड करने में बहुत अंतर होता है। आपको अपनी वर्चुअल डेट को कभी भी कैजुअल नहीं लेना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ चीजें ध्यान में रखनी चाहिए जिस से आप सामने वाले पर अच्छा इम्प्रैशन बना सके. आइये आपको बताते है :
1. अच्छे से तैयार होए
वर्चुअल डेट का मतलब यह नहीं होता कि आप घर बैठे पजामे में ही डेट अटेंड कर ले। आपको अपनी डेट के लिए उत्साह दिखाना चाहिए और बिलकुल वैसे ही तैयार होना चाहिए जैसे आप घर से बाहर डेट पर जाने के लिए तैयार होती है। इस से सामने वाले पर अच्छा इम्प्रैशन पड़ेगा और उसको लगेगा यह डेट आपके लिए इम्पोर्टेन्ट है।
2. अच्छी जगह पर बैठे
जब आप किसी के साथ वर्चुअल डेट पर जा रही है तो आपको अपने घर का वह कोना चुनना चाहिए जहां पर आवाज़ न हो। पीछे न्यूट्रल बैकग्राउंड होना बहुत अच्छी बात है। इस से आप दोनों का ध्यान सिर्फ आप पर ही रहेगा। बिना आवाज की जगह पर बैठे जिस से आप एक दूसरे को अच्छे से सुन सके।
3. अपनी स्क्रीन को सही तरह से रखे
वर्चुअल डेट पर बहुत जरुरी है की सामने वाला आपको अच्छे से देख सके और सुन सके। इसके लिए आपको अपने लैपटॉप की स्क्रीन सही तरीके से रखनी चाहिए जिससे आपका चेहरा अच्छे से नजर आये। साथ साथ लैपटॉप के स्पीकर भी अच्छे होने चाहिए जिस से आपको एक दूसरे को सुनने में परेशानी न हो।
4. टाइम का रखे ध्यान
चाहे वर्चुअल डेट हो या नॉर्मल डेट , किसी को भी इंतजार करवाना अच्छी बात नहीं होती है और इसलिए आपको वक़्त का ध्यान रखना चाहिए। अपने जो टाइम फिक्स किया होता है उसी टाइम पर आपको अपनी स्क्रीन के सामने आ जाना चाहिए। इंतजार करवाने से आपका पहला इम्प्रैशन ही ख़राब हो जाता है।
5. उत्साह दिखाए
वर्चुअल डेट पर भी आपको वही उत्साह दिखाना चाहिए जैसे की नार्मल डेट पर होता है। सामने वालो को सुनना और उससे बाते करने से आप अच्छा इम्प्रैशन छोड़ सकते है। आपको सामने वाले की बातो में इंटरेस्ट दिखाना चाहिए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.