ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

लॉकडाउन में पार्टनर के साथ बढ़ रहे तनाव को कैसे करें दूर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

कोरोना वायरस ने पिछले साल पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया था और अब तक पूरी दुनिया इस से जूझ रही है। भारत में इस समय कोरोना काफी बिगड़ गया है और दूसरी वेव की वजह से काफी केस बढ़ रहे है। पिछले साल जहां पूरे देश में लॉकडाउन रहा था वही अब फिर से एक बार हर राज्य में वीकेंड लॉक डाउन , कही पर हफ्ते का लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में आप अपने घर में बंद जाते है। इस समय घर में रहना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है लेकिन घर में अपने पार्टनर के साथ बंद रहने पर रिश्तो में काफी तनाव भी आ रहा है। ऐसे में आपको कुछ सुझाव अपनाने चाहिए अपने रिश्ते में तनाव न लाने के लिए :
1. मैडिटेशन और योग पर दे ध्यान
मैडिटेशन और योग आपकी ज़िन्दगी में काफी बदलाव ला सकता है। कहा जाता है मैडिटेशन या योग से आप अपने तनाव से लड़ने में सक्षम होते है और यह आपकी ज़िन्दगी में पाजिटिविटी लेकर आता है। ऐसे वक़्त में जब आप घर से बहार नहीं जा पा रहे है तो आपको कुछ समय योग करने के लिए जरूर निकालना चाहिए।
2. परिवार के साथ टाइम एन्जॉय करे
हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इतने व्यस्त हो जाते है कि आज कल हमारे पास एक दूसरे के साथ और परिवार के साथ समय बिताने का वक़्त ही नहीं होता है। आप इस समय को पोसिटीवेली देखकर ये सोचें यह समय आपको अपने परिवार के साथ हसी ख़ुशी बिताना है।
3. घर पर ही कुछ नया सीखें या करे
भले ही आप घर में बंद है लेकिन आप अपने आप को किसी न किसी चीज में व्यस्त रख सकते है। आप कुकिंग कर सकते है , बेकिंग सीख सकते है या फिर कोई भी ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करके अपने आप को बिजी रख सकते है। इस से आपको तनाव नहीं होगा और आपके अपने पार्टनर के साथ लाइफ भी सही रहेगी।
4. घर के काम में हाथ बटाये
यदि आप सिर्फ अपने पार्टनर के साथ रहते है तो आपको एक दूसरे के साथ काम करने में हाथ बटाना चाहिए। घर के काम में एक दूसरे की मदद करके आप अपने रिश्ते में मिठास कायम रख सकते है। यदि आप बड़े परिवार में रहते है तो भी घर के काम को बाँट ले और पूरा परिवार मिलकर घर के काम करे।
5. असुरक्षा से बचे
याद रखें यह वक़्त भी गुजर जाएगा। कोरोना खत्म होगा और लाइफ फिर से नार्मल होगी। अगर आप हर समय कोरोना से डर कर बैठे रहेंगे बिना वजह अपने जीवन में तनाव लेकर आएंगे जिस से आपके रिश्तो में फर्क पड़ेगा। आप खुद भी असुरक्षा से बचे और अपने परिवार के सदस्यों को भी यही यकीन दिलवाये की जल्द ही सब ठीक होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.