ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नवरात्रि के व्रत में क्या क्या खाएं और रखें अपनी सेहत का ध्यान

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और यह व्रत 22 अप्रैल को ख़त्म होंगे। कई लोग माँ दुर्गा के सभी व्रत रखते है।व्रत रखने से हम माँ दुर्गा की पूजा तो करते ही है और साथ साथ यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत अच्छे होते है। व्रत रखकर हमारा शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है।

व्रत के दौरान आपको कुछ चीजों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। आपको व्रत में ज्यादा समय के लिए भूखा नहीं रहना चाहिए। आपको ख़ास तौर पर ध्यान रखना चाहिए की दिन भर आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें जिसका मतलब है आप पानी जरूर पीती रहे।
आज हम आपको बताने वाले है की इन व्रत में आप क्या क्या खाये और किन चीजों से रखे परहेज :
1. सिंघारे का आटा : सिंघारे का आटा ख़ास व्रत में ही खाया जाता है और इसके आटे की पूरियां बनायीं जाती है। इस आटे में कैल्शियम, प्रोटीन सब पाया जाता है। आमतौर पर इस आटे की रोटी दिन में ही खाये जिस से यह अच्छे से पच जाए।
2. कुट्टू का आटा : कुट्टू का आटा नवरात्रि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके आटे की पूरियां और पकोड़े खाये जाते है। कहा जाता है कुट्टू का आटा खाने से आपको पूरे दिन भूख नहीं लगती।
3. साबूदाना : साबूदाना का टिक्की, खिचड़ी अलग अलग तरह से खाया जाता है आप इसको दही के साथ खा सकते है। कुछ लोग साबूदाना की खीर भी बनाते है।
4. ड्राई फ्रूट्स : ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए तोह अच्छा होता ही है साथ साथ यह आपके पेट को भी भर देता है। आप मखानों की खीर भी खा सकते है। मखानो को थोड़ा सा तळ कर उसपर नमक लगाकर भी खाया जा सकता है।
5. दही : आप दही की लस्सी बनाकर पी सकते है। दही की मीठी लस्सी काफी फिलिंग होती है और गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक भी देती है।
6. फल : फल खाना व्रत में बहुत जरुरी है। फल आपके शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है और यह आपकी पाचन शक्ति को भी ठीक रखते है।
इन् चीजों के साथ साथ आपको ध्यान रखना चाहिए की आप तला हुआ कम खाये. तले हुए खाने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। व्रत के दौरान आप वर्कआउट और जिम भी न जाए। कुछ दिन के लिए अपने शरीर को आराम दे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.